औरत होना एक अनुभव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
औरत होना एक अनुभव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

औरत होना..!

औरत होना
एक अनुभव है,
एक एडवेंचर, एक चैलेंज..
हालांकि यहां
क्विट करने का ऑप्शन
बचता नहीं हमारे पास
लेकिन
आदत हो जाती है
लड़ने की
खुद से, परिवार से
समाज से..
आदत हो जाती है
जूझने की
खुद से, परिवार से
समाज से..
आदत हो जाती है
जीतने की
खुद से, परिवार से
समाज से..!
(अपनी शर्तों पर जीने वाली सभी औरतों को मेरी तरफ से “हैप्पी विमन्स डे” और सभी पुरूष... हम्म्म...अब कविता लिखी है तो पढ़ लीजिए..!!)