मैं शबनम हूँ..ओस की नन्हीं बूँद


मैं शबनम हूँ....

ओस की एक नन्हीं बूँद....

एक सुकून भरा अहसास....

मैं शीशे की तरह साफ....

फूल-पत्तियाँ आशियाँ है मेरा...

मैं न किसी से दूर...

न किसी के पास...

मुझे तुम पा नहीं सकते...

बस महसूस करो मुझको...

कुछ लम्हो की ज़िन्दगी है मेरी...

न करो मुझे तनहा...

पैरों तले तुम्हारे कुचलकर...

कहती हूँ अलविदा-ए-ज़िन्दगी...

कभी मैं तुम्हारे...

हाथों में फना होती हूँ...

खुदको ख़त्म करके...

एक रुहानी अहसास तुम्हे देती हूँ...

खुद तबाह होकर भी...

आबाद रहो तुम ये दुआ देती हूँ...

मैं शबनम हूँ...

ओस की एक नन्हीं बूँद...

15 टिप्पणियाँ:

मैं शबनम हूँ....
ओस की एक नन्हीं बूँद....
एक सुकून भरा अहसास....
मैं शीशे की तरह साफ....
फूल-पत्तियाँ आशियाँ है मेरा...

आपकी इस रचना के लिये
एक ताजा शेर
किरनें फलक से देखने आती हैं बार बार
'शबनम' से मिलके फूल पे कितना निखार है
शाहिद मिर्ज़ा शाहिद

 

क्या खूब बयाँ किया है शबनम को
वाह !

 

बहुत ख़ूब शबनम... एक नन्हीं सी जान के लिए कितने ख़ूबसूरत जज़्बात हैं आपके.. आप वाकई शबनम हैं..

 

बहुत ही खूबसूरत अबिव्यक्ति....अच्छा लगा पढ़ कर आपकी ये रचना. :)

 

.... सुन्दर रचना, शबनम सी मनभावन !!!!

 

पैरों तले तुम्हारे कुचलकर...
कहती हूँ अलविदा-ए-ज़िन्दगी...
कभी मैं तुम्हारे...
हाथों में फना होती हूँ...
खुदको ख़त्म करके...
एक रुहानी अहसास तुम्हे देती हूँ...
खुद तबाह होकर भी.

shabnam ji aapne mere blog per rev.diya jis se mujhe aap tak pahuchne ka raasta mila. bahut bahut shukriya.

aapki ye lines bahut acchhi lagi.shabnam ki tareh aapki rachna bhi bahut masoom, pakiza si lagi.
itni chhoti si umr me itna acchha likh leti hai kaabile tareef hai...

 

वाह!बहुत बढिया अभिव्यक्ति-यथा नाम तथा गुण, आभार

 

बहुत खूब।

 

कोमल भावों से सजी खूबसूरत रचना....बधाई

 

Sabnam jee,
rachna ushke bhaw aur sandesh bahut uttam hai dil ko bha gya...shirshak thora atpata sa laga mujhe ..."main shabnam hun osh ki bund"
mere khayal se shabnam osh ki bund ko hi kahten hain...bura na maniyega aisa mujhe lagarha hai...rachna bahut sunder hai aur main sabhi commet ke sath hun...!

 

खुद तबाह होकर भी...

आबाद रहो तुम ये दुआ देती हूँ...

मैं शबनम हूँ...

ओस की एक नन्हीं बूँद...

very nice
well written

 

well written.

well done.

 

acchi hai kavita...

 

bahut acchhe shabnam...

 

एक टिप्पणी भेजें